राजस्थान
Jaipur : तकनीकी व उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
Tara Tandi
31 Aug 2025 12:41 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को उत्कृष्ट बनाने तथा युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के पर्याप्त अवसर मिलें।
श्री शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए आधारभूत ढ़ांचा सुदृढ़ करने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए तकनीकी सुविधाएं बढ़ाने और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य बजट में की गई विभागीय घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा वित्त विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur तकनीकीउच्च शिक्षासशक्त बनाने चर्चाJaipur technicalhigher educationempowerment discussionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





