राजस्थान
Jaipur: डिस्कॉम्स चेयरमैन ने दिए खराब मीटर तुरंत बदलने के निर्देश
Tara Tandi
7 April 2025 7:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने जयपुर डिस्कॉम के सभी सब डिविजन कार्यालयों में उपभोक्ताओं के डिफेक्टिव मीटर तत्काल प्रभाव से बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डिफेक्टिव मीटर बदलने में देरी के कारण औसत उपभोग के आधार पर बिलिंग की जाती है, जिसका नुकसान निगम को राजस्व हानि के रूप में होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड के सभी अधीक्षण अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के सब डिविजनों में खराब मीटर बदलने की नियमित मॉनीटरिंग करें। जिन क्षेत्रों में डिफेक्टिव मीटर की समस्या अधिक आ रही है, वहां के लिए विशेष टीम गठित कर क्रॉस वेरीफिकेशन कराएं।
डिस्कॉम्स चेयरमैन सोमवार को विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सर्किल अधीक्षण अभियंताओं तथा सहायक अभियंताओं (ओएंडएम) के साथ डिफेक्टिव मीटर, लंबित कनेक्शन, बकाया राजस्व की वसूली आदि से संबंधित विषयों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की मैटेरियल मैनेजमेंट शाखा सभी सब डिविजनों में मांग के अनुरूप मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि खराब मीटर अविलम्ब बदले जा सकें।
सुश्री डोगरा ने अधीक्षण अभियंताओं से उनके क्षेत्र में सब डिविजन वार खराब मीटरों की संख्या के बारे में जानकारी ली और अप्रेल माह के अंत तक सभी प्रकरणों में नए मीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एईएन कार्यालयों में घरेलू एवं अघरेलू तथा पीएचईडी श्रेणी के बकाया कनेक्शनों की भी समीक्षा की।
डिस्कॉम्स चेयरमैन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कनेक्शन जारी करने में देरी न हो। जॉब ऑर्डर अथवा सर्विस कनेक्शन ऑर्डर की अपूर्णता के बहाने इन्हें अटकाया नहीं जाए। गर्मियों को देखते हुए पीएचईडी से संबंधित कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए। उन्होंने 50 हजार रूपए से अधिक बकाया वाले कनेक्शनों में राजस्व वसूली अभियान को प्राथमिकता देने की भी हिदायत दी।
बैठक में मुख्य लेखा नियंत्रक प्रथम श्री एके जोशी, मुख्य अभियंता मुख्यालय श्री आरके शर्मा, मुख्य लेखा नियंत्रक द्वितीय श्री वाय एस राठौड़, मुख्य अभियंता (मैटेरियल मैनेजमेंट) श्री आरके मीणा सहित अन्य अभियंता उपस्थित थे।
TagsJaipur डिस्कॉम्स चेयरमैनखराब मीटरतुरंत बदलने निर्देशJaipur Discoms Chairmanbad meterinstructions to replace it immediatelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





