राजस्थान
Jaipur: सक्षम जयपुर अभियान के तहत आपदा प्रबंधन जन जागरुकता का हुआ आयोजन
Tara Tandi
11 May 2025 10:15 AM IST

x
Jaipur जयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत जिले में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जयपुर के निजी होटल में आपदा प्रबंधन जन जागरुकता कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशकों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बचाव एवं उपायों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं युद्ध काल के दौरान बचाव के तरीकों से रूबरू करवाया गया। साथ ही ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आपातकालीन बचाव पद्धतियों, सीपीआर,बेसिक फायर एवं फायर एक्सटिंग्विशर संचालन अभ्यास भी करवाया गया।
अनुदेशक श्री असरार अहमद ने बताया कि जयपुर सक्षम अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन को हर आपात परिस्थिति में स्वयं एवं अन्य लोगों के बचाव के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही आपात स्थिति में क्या करें क्या ना करें गाइडलाइन की भी जानकारी प्रदान की जा रही है।
TagsJaipur सक्षम जयपुर अभियानआपदा प्रबंधनजन जागरुकता आयोजनJaipur Saksham Jaipur CampaignDisaster ManagementPublic Awareness Eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





