राजस्थान
Jaipur: आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन
Tara Tandi
22 May 2025 10:43 AM IST

x
Jaipur जयपुर । नियंत्रक आपदा प्रबंधन एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत जिले में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को विद्याधर नगर स्थिति माहेश्वरी पब्लिक गर्ल्स स्कूल में आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुदेशकों ने 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बचाव एवं उपायों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं युद्धकाल के दौरान बचाव के तरीकों से रूबरू करवाया गया। साथ ही ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई। इस दौरान आपातकालीन बचाव पद्धतियों, सीपीआर,बेसिक फायर एवं फायर एक्सटिंग्विशर संचालन अभ्यास भी करवाया गया।
उन्होंने बताया कि जयपुर सक्षम अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन को हर आपात परिस्थिति में स्वयं एवं अन्य लोगों के बचाव के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही आपात स्थिति में क्या करें क्या ना करें गाइडलाइन की भी जानकारी प्रदान की जा रही है।
TagsJaipur आपदा प्रबंधननागरिक सुरक्षा कार्यशालाआयोजनJaipur disaster managementcivil defense workshopeventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





