राजस्थान

Jaipur: सांख्यिकी निदेशक ने किया मोबाइल ऐप का भौतिक सत्यापन

Tara Tandi
25 Sept 2024 7:06 PM IST
Jaipur: सांख्यिकी निदेशक ने किया मोबाइल ऐप का भौतिक सत्यापन
x
Jaipur जयपुर । फसल कटाई प्रयोग एवं गिरदावरी ऐप कार्य का भौतिक सत्यापन बुधवार को राजस्व मंडल की निदेशक सांख्यिकी बीना वर्मा ने किया। गुढ़ा ग्राम में मौके पर सीसीई मोबाईल ऐप एवं आॅनलाइन गिरदावरी ऐप के सुचारु रूप से संचालन होना पाया गया । मौके पर बाजरा फसल की तालिका एक मोबाईल ऐप में दर्ज करवायी गयी एवं कृषक से कटाई की संभावित तिथि एवं उपज संबंधी सामान्य जानकारी प्राप्त की गई साथ ही किसान गिरदावरी ऐप अन्तर्गत एक खसरे की गिरदावरी दर्ज करवायी गयी। दोनों मोबाइल ऐप में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं पायी गयी।
Next Story