राजस्थान

Jaipur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक ने किया झंडारोहण

Tara Tandi
15 Aug 2024 12:45 PM IST
Jaipur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक ने किया झंडारोहण
x
Jaipur जयपुर । स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पशुपालन विभाग में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ भवानी सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर विभाग के परिसर में झंडारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
डॉ राठौड़ ने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख भर नहीं है बल्कि हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि सभी महापुरुषों को हम नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए हमें आजाद भारत में सांस लेने का मौका दिया।
इस अवसर पर निदेशक श्री राठौड़ ने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
-----
Next Story