राजस्थान
Jaipur : निदेशक ने जामडोली कैंपस का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Tara Tandi
2 Aug 2025 1:13 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक श्री आशीष मोदी ने शुक्रवार को जामडोली कैंपस स्थित विमंदित गृह, छात्रावास सहित विभिन्न भवनों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मूंडला स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पीठ एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
श्री मोदी ने निरीक्षण के दौरान विमंदित गृह के बालक-बालिकाओं से बातचीत करते हुए समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने बारिश में भवनों की स्थिति, जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निदेशक ने राजकीय बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के क्लास रूम, रसोई व अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बच्चों के साथ मनोरंजक बातें की। विमंदित बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखी निदेशक को बांधी और उन्हें कविताएं भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कॉपी में पेंटिंग्स देखकर हौसला अफजाई करते हुए शाबाशी भी दी।
श्री मोदी ने जामडोली कैंपस में बने अनुसूचित जाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, देवनारायण बालिका छात्रावासों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बौद्धिक दिव्यांग शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, राज्य पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान, सीआरसी, अपना घर द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आदि भवनों का निरीक्षण किया। निदेशक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के साथ संवाद किया साथ ही बौद्धिक दिव्यांग गृह में भोजन भी किया।
श्री मोदी ने जमवा रामगढ़ के मूंडला में बनी डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त निदेशालय विशेष योग्यजन श्री केसरलाल मीना, अतिरिक्त निदेशक श्री चंद्र शेखर, श्रीमती रीना शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री दिलबाग, श्री बीपी चंदेल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TagsJaipur निदेशकजामडोली कैंपसऔचक निरीक्षणआवश्यक निर्देशJaipur DirectorJamdoli Campussurprise inspectionnecessary instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





