
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने कहां है कि स्वर्गीय डॉक्टर व्यास ने अपने दीर्घ और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन में राजस्थान और देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य, पर्यटन राज्य मंत्री, लोकसभा सांसद, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। उनका योगदान न केवल राजनीति और प्रशासन, बल्कि समाज और साहित्य में भी गहराई से अनुभव किया गया। एक कवयित्री और लेखिका के रूप में उन्होंने संवेदना, चेतना और सामाजिक चेतना के स्वर में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनकी स्वच्छ छवि, बौद्धिक गंभीरता और नारी सशक्तिकरण हेतु समर्पण ने उन्हें एक आदर्श रूप में स्थापित किया। देवनानी ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
TagsJaipur देवनानी डॉ व्यासनिधन संवेदनाJaipur Devnani Dr Vyasdemise condolencesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





