
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री देवनानी ने कहा है कि धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया, इसलिए ही उन्हें उत्तम पुरूष का स्थान दिया गया है। श्री देवनानी ने कहा कि इस पर्व को खुशहाली के साथ मनाए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि की कामना की है।
TagsJaipur रामनवमीदेवनानी शुभकामनाएंJaipur Ram NavamiDevnani best wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





