राजस्थान

Jaipur: देवनानी उदयपुर जाएंगे- प्रताप गौरव केंद्र पर महाराणा प्रताप को देंगे पुष्पांजलि

Tara Tandi
27 May 2025 6:45 PM IST
Jaipur: देवनानी उदयपुर जाएंगे- प्रताप गौरव केंद्र पर महाराणा प्रताप को देंगे पुष्पांजलि
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार 29 मई को उदयपुर जाएंगे। श्री देवनानी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री देवनानी जयपुर से प्रातः वायुयान द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे।
श्री देवनानी उदयपुर में प्रातः 8ः00 बजे प्रताप गौरव केंद्र पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी उदयपुर के होटल रेडिसन में गुरुवार को ही प्रातः 9ः30 बजे आयोजित वर्तमान एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्षों के समागम समारोह को भी संबोधित करेंगे। श्री देवनानी उदयपुर के झाड़ोल में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
श्री देवनानी बुधवार को सीकर और चुरू यात्रा पर दृ राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को सीकर और चुरू जिले की यात्रा पर रहेंगे। श्री देवनानी सीकर के लक्ष्‍मणगढ में आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्‍कार यज्ञानुष्‍ठान कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी का चुरू के सालासर में स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।
Next Story