राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने निम्बार्क तीर्थ में पूज्य श्याम शरण देवाचार्य के दर्शन किये
Tara Tandi
26 May 2025 6:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री निम्बार्क तीर्थ, सलेमाबाद (राजस्थान) में स्थित अखिल भारतीय जगद्गुरू श्री निम्बार्काचार्य पीठ में पहुँचकर श्री श्री श्याम शरण देवाचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर श्री देवाचार्य का अभिनंदन किया। श्री देवनानी ने श्री देवाचार्य को स्मृति स्वरूप राजस्थान विधान सभा की वार्षिक डायरी भेंट की। श्री देवाचार्य ने भारतीय नववर्ष के अनुसार प्रकाशित की गई डायरी प्रकाशन की अभूतपूर्व पहल के लिये श्री देवनानी को बधाई दी। श्री देवनानी और श्री देवाचार्य के मध्य आध्यात्म, सनातन संस्कृति और समाज सेवा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
श्री देवनानी ने निम्बार्काचार्य पीठ की ओर से चल रहे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे तीर्थ स्थल भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संवाहक है।
TagsJaipur देवनानी निम्बार्क तीर्थपूज्य श्याम शरण देवाचार्यदर्शन कियेJaipur Devnani Nimbark Teerthrespected Shyam Sharan Devacharyavisitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





