राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की
Tara Tandi
12 Aug 2025 12:43 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ अधिवेशन सोमवार 01 सितम्बर से शुरू होगा। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधान सभा के इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
तैयारियों की समीक्षा-
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र से संबंधित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। श्री देवनानी ने विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा को सत्र से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को निर्धारित अवधि में किये जाने के आवश्यक निर्देश दिये। सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे।
सर्वदलीय बैठक-
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ अधिवेशन से पूर्व विधान सभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलायेगें। राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है। विधान सभा के इतिहास में यह महत्वपूर्ण नवाचार है। अध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक के आयोजन से सभी दलों के सदस्यों में सकारात्मक विचारों के साथ पारस्परिक विचार-विमर्श और सामूहिक दायित्व का भाव बढ़ सकेगा।
TagsJaipur देवनानी विधानसभा सत्रतैयारियों समीक्षाJaipur Devnani assembly sessionpreparations reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





