राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने पंजाब के राज्यपाल कटारिया को राजस्थान विधान सभा की डायरी भेंट की
Tara Tandi
28 April 2025 7:47 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया का सोमवार को विधान सभा पहुँचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री देवनानी ने श्री कटारिया को राजस्थान विधान सभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक, विक्रम संवत 2082 की विधान सभा डायरी, विधान सभा के वॉल व टेबल कैलेण्डर और विधान सभा दूरभाष निर्देशिका भेंट की। श्री देवनानी ने श्री कटारिया का दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया।
श्री देवनानी और श्री कटारिया की राजस्थान विधान सभा सहित अनेक बिन्दुओं पर लगभग आधे घंटे तक चर्चा हुई। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा भारतीय वर्ष के अनुसार डायरी प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे युवा पीढी को तिथियों की जानकारी से अवगत कराने वाली अभिनव पहल बताया। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का यह प्रकाशन अन्य राज्य विधानसभाओं के लिए भी अनुकरणीय है।
श्री देवनानी ने श्री कटारिया को बताया कि महापुरुषों के स्मरण को बनाये रखने के लिए विधान सभा दैनन्दिनी में महापुरुषों के चित्रों को शामिल किया गया है ताकि उनके आदर्श जीवन से लोग प्रेरणा ले सके। डायरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप, भगवान महावीर, डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम, सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सरदार वल्लभ भाई पटेल, केसरी सिंह बारहठ, अरविन्द घोष, स्वामी विवेकानंद, अहिल्या बाई होल्कर और भगत सिंह के चित्रों का समावेश किया गया है।
TagsJaipur देवनानी पंजाबराज्यपाल कटारियाराजस्थान विधान सभाडायरी भेंट कीJaipur Devnani PunjabGovernor KatariaRajasthan Legislative Assemblypresented diaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





