राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने स्वामी को विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक भेंट की
Tara Tandi
4 April 2025 3:22 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को चैत्र नवरात्रा के अवसर पर यहां अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी श्री उत्तम स्वामी को माला और दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद लिया।
श्री देवनानी ने कहा कि श्री स्वामीजी के दर्शन से अध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं सकारात्मकता की अनुभूति होती है। उनके मार्गदर्शन से भक्ति और सेवा के महत्व को समझने का लोगों को अवसर प्राप्त हो रहा है। श्री स्वामी के आध्यात्मिक प्रवचनों से सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सकेगा।
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने श्री स्वामी को राजस्थान विधान सभा का साहित्य भेंट किया। श्री देवनानी ने श्री स्वामी को राजस्थान विधान सभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की प्रति भी भेंट की। श्री स्वामी ने श्री देवनानी को विधान सभा के सदन और भवन में किये गये नवाचारों के लिये बधाई और शुभकामनायें देते हुये इन्हें राज्य के उत्तरोत्तर विकास में अग्रणी कदम बताया। श्री देवनानी ने श्री स्वामी से सनातन संस्कृति और आध्यत्म पर विस्तार से चर्चा की।
TagsJaipur देवनानी स्वामीविधानसभा नवाचारोंएक वर्ष पुस्तक भेंट कीJaipur Devnani SwamiAssembly Innovationspresented a year bookजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





