राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने गोवा में आयोजित राजस्थान दिवस समारोह में भाग लिया
Tara Tandi
8 April 2025 4:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान और गोवा पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्र के ऐतिहासिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में समुद्र तट और राजस्थान में रेत के धोरे देश व विदेश के लोगों के लिये आकर्षण के केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीवनशैली सादगी और आतिथ्य प्रेम के लिये और गोवा की जीवनशैली प्रकृति से निकटता से जुडने का माध्यम है। राज्यों की सांस्कृतिक विविधता ही राष्ट्र की एकता का परिचायक है।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गोवा में राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपद नायक भी उपस्थित रहे। यह समारोह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित किया गया। समारोह में बडी संख्या में राजस्थान के प्रवासी लोग मौजूद थे। समारोह में राजस्थान के लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये गये। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष श्री देवनानी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। श्री देवनानी का गोवा की धरती पर राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
श्री देवनानी ने कहा कि गोवा में राजस्थान के शौर्य, त्याग, बलिदान, साहस एवं समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं को याद करते हुये राजस्थान दिवस का आयोजन राजस्थान व राजस्थान के लोगों के लिये गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और गोवा में सांस्कृतिक समानताएं हैं।दोनों राज्यों का विविधतापूर्ण प्राकृतिक सौन्दर्य ऐतिहासिक गौरव है। गोवा की पहचान मनोहारी समुद्री तट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गोवा और राजस्थान के बुनियादी ढांचा विकास, पर्यटन संर्वधन और ऊर्जा संरक्षण के लिये विशेष प्रयास किये गये हैं। दोनों राज्यों के किले केवल स्थापत्य के ही उदाहरण नहीं है बल्कि वे संघर्ष और इतिहास के साक्षी हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान के लोग देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के प्रवासियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान भी कियागया ।
श्री देवनानी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात-
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सांवत से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। श्री देवनानी ने श्री सावंत से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। श्री देवनानी ने श्री सावंत को राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिन्ह, विधान सभा दैनंदिनी और नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक भेंट की।
राजस्थान विधान सभा में नवाचारों के एक वर्ष पुस्तक के लिये गोवा के मुख्यमंत्री श्री सावंत ने राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विधान सभा में उनकी पहल अन्य विधान सभाओं के लिये अनुकरणीय है। एक वर्ष में अनेक नवाचार श्री देवनानी की दूरदर्शिता का परिचायक है।जिसके परिणामों से राजस्थान विधान सभा को नई दिशा मिल सकेगी।
श्री देवनानी की पूर्व विधायक श्री नाई के निधन पर संवेदना- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक श्री किसनाराम नाई के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने कहा कि तीन बार के विधायक श्री किसनाराम का क्षेत्र के लोगों से जुडाव था। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री देवनानी ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
TagsJaipur देवनानीगोवा आयोजित राजस्थानदिवस समारोहभाग लियाJaipur DevnaniGoa participated in Rajasthan Day Celebration organisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





