राजस्थान
Jaipur : देवनानी ने पाल मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
Tara Tandi
2 July 2025 5:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार शाम अजमेर में वरूण सागर का निरीक्षण कर वहां हो रहे विकास और सौंदर्य कार्यों का जायजा लिया। श्री देवनानी ने पिछले साल कमजोर हुई पाल की मरम्मत के बाद उसके सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। पाल मरम्मत व सौंदर्यकरण कार्य में 90 लाख रूपए व्यय हुए हैं। अब जल्द ही वरूण सागर पर भगवान झूलेलाल की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपए के कार्य वरूण सागर के सौंदर्य और पर्यटकों के लिए होंगे।
श्री वासुदेव देवनानी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब वरूण सागर के दिन बदलेंगे क्योंकि अजमेर शहर भी बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी है। अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए मशहूर वरूण सागर जल्द ही अपना खोया हुआ वैभव हासिल करेगा। इसके जरिए जल संकट की समस्या का भी समाधान होने लगा है और जनता को पर्याप्त पेयजल वितरण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वरूण सागर के अतिरिक्त आसपास के इलाकों में भी विकास के कई काम हो रहे हैं। सड़कों की दशा सुधर रही है, क्षेत्र में लेपर्ड सफारी की तैयारियां भी तेज गति से चल रही हैं। पेयजल के स्थाई समाधान के लिए सैकड़ों करोड़ रूपए का बजट जारी हुआ है जिस पर विकास कार्य चल रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, आईटी, आर्युवेद सहित मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक सहज-सुलभ तरीके से पहुंचाने का काम प्रभावी और जवाबदेह तरीके से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध है। क्षेत्र की जनता ने लगातार 5वीं बार उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर इस बार जो बड़ी जिम्मेदारी दिलवाई है, उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं। पिछले साल जलभराव के जो हालात बने थे, वे इस बार न बने, इसके लिए भी प्रभावी तरीके से जरूरी कार्य किए गए हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, सरपंच श्री लाल सिंह रावत, श्री सीताराम शर्मा, श्री दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
TagsJaipur देवनानीपाल मरम्मतसौंदर्यीकरण कार्यकिया लोकार्पणJaipur Devnanisail repairbeautification workinauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





