राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने राज्य सेवा में प्रतिबद्धता और निष्ठा का संदेश दिया
Tara Tandi
30 Sept 2025 4:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने जीवनकाल का महत्वपूर्ण समय सेवाकाल में पूरा कर लेते हैं। राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है। श्री देवनानी ने विधान सभा कर्मियों का आव्हान किया कि वे सभी राजस्थान विधान सभा की गरिमा को बनाये रखने वाले कार्य करें। निष्ठा का स्वभाव बनाएं और संस्था के प्रति समर्पित रहे। सही समय पर आना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना जिम्मेदार कार्मिक की पहचान होती है। श्री देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है। इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में विधान सभा के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है।
अध्यक्ष श्री देवनानी सोमवार को यहां विधान सभा में विधान सभा के उप सचिव श्री प्रवीण कुमार मिश्रा और फोटोकॉपीयर श्री सुरेश चन्द्र सैन के सेवानिवृत्ति समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को श्रेष्ठता से करके संस्थान का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी संस्था के कर्मी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, तो संस्था भी उनके हितों का ध्यान प्राथमिकता से रखेगी। श्री देवनानी ने साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री मिश्रा और श्री सैन का अभिनन्दन कर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्ति के सभी समारोहों में अध्यक्ष श्री देवनानी की मौजूदगी पर विधानसभा कर्मियों ने उनका आभार जताया।
श्री देवनानी ने कहा कि विधान सभा में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सौभाग्यशाली होते है। लोकतंत्र के इस मंदिर में काम करने का मौका कुछ लोगों को ही मिल पाता है। यहां विधायकगण से कार्मिकों का सीधा सम्पर्क होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पवित्र स्थल पर मनोभाव और सकारात्मक दृष्टि से काम करके निष्ठावान होने का परिचय दें। विधान सभा का प्रत्येक कर्मी सहभागिता से कार्य करें। संस्था के हित के लिए सामूहिक प्रयास करें। अपनी श्रेष्ठ क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र के विकास में करें।
श्री देवनानी ने विधान सभा के कार्मिकों को नवरात्री और विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्तम शर्मा और राजस्थान विधान कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष श्री रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
TagsJaipur देवनानीराज्य सेवाप्रतिबद्धता निष्ठासंदेश दियाJaipur Devnanistate servicecommitmentloyaltymessage givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





