राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने जर्मनी में किया योग, सनातन संस्कृति से बढ़ेगा विश्व बंधुत्व
Tara Tandi
22 Jun 2025 4:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन संस्कृति से विश्व बंधुत्व की भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जर्मनी में निवास कर रहे प्रवासी भारतीयों को घरों में भारतीय संस्कृति का वातावरण बनाए रखना चाहिए।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने रविवार को बर्लिन में आयोजित एक समारोह में जर्मनी में भारतीयों के राष्ट्रवादी, सनातन और स्वयंसेवी संगठनों से मुलाकात की। जर्मनी के भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।
श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपरा ही नहीं है बल्कि यह मानव की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जोड़ती है। श्री देवनानी ने जर्मनी में प्रवासी भारतीयों का आव्हान किया कि वे भारतीय संस्कारों और मूल्य परंपराओं को सहेजें और विश्व में भारत की गौरव गाथा को आगे बढ़ाएं।
जर्मनी में श्री देवनानी ने किया योग- विश्व योग दिवस पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बर्लिन में योगाभ्यास किया।
श्री देवनानी ने कहा की विश्व के लिए योग व्यायाम ही नहीं बल्कि संस्कृति है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलित करता है और स्वस्थ, सुखी व श्रेष्ठ जीवन बनाने मे सहयोगी है। विश्व के लिए योग भारत की देन है। योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है, जिसका परिणाम है कि बीते दस वर्षों में दुनिया भर में लोग योग के प्रति सजग हुए हैं और इसे दैनिक जीवन का अंग बना रहे हैं।
TagsJaipur देवनानी जर्मनीकिया योगसनातन संस्कृतिबढ़ेगा विश्व बंधुत्वJaipur Devnani Germanydid yogaSanatan cultureworld brotherhood will increaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





