
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में आयोजित विश्व के विधान मंडलों की संसदीय प्रणाली अध्ययन यात्रा के दौरान लंदन पहुंचे। लंदन में स्पीकर श्री देवनानी ने सावरकर हाउस सहित ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का अवलोकन किया। श्री देवनानी लंदन में मेयर और सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण से मिले तथा लंदन में नवरात्रा समापन समारोह में भी श्री देवनानी शामिल हुए।
श्री देवनानी ने देखा सावरकर हाउस-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लंदन यात्रा के दौरान भारत के क्रांतिकारी आंदोलन का केंद्र रहे सावरकर हाउस को देखा। श्री देवनानी ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थान पर रहकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ओजस्वी एवं क्रांतिकारी विचारक श्री वीर विनायक दामोदर सावरकर ने 1857 का स्वतंत्रता समर पुस्तक का लेखन किया, जिसने स्वतंत्रता हेतु युवाओं को आंदोलन करने में महती भूमिका निभाई। इसी स्थान पर 1905 में श्री श्याम कृष्ण वर्मा ने इंडिया हाउस छात्रावास और राष्ट्रवादी केंद्र की स्थापना की थी, जहां वीर सावरकर ने 1906 से 1909 तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की रूपरेखा बनाई।
श्री देवनानी मेयर और सांसद से मिले-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लंदन में मेयर श्रीमती अंजना पटेल से मुलाकात की। प्रथम ब्रिटिश तंजानिया भारतीय मूल की श्रीमती पटेल को हरो, लंदन की 73 वीं मेयर बनने का गौरव हासिल है।
श्री देवनानी ने ब्रिटिश नेता व चार बार के सांसद और प्रवासी भारतीयों को अपना पदमश्री सम्मान समर्पित करने वाले श्री बाब ब्लैकमैन से भी शिष्टाचार मुलाकात की। श्री देवनानी और श्री ब्लैकमैन की यूके में भारतीय समुदाय के योगदान और चुनौतियों पर चर्चा हुई। श्री देवनानी ने श्री ब्लैकमैन को राजस्थान विधानसभा आने का न्योता भी दिया।
नवरात्रा समापन समारोह में शामिल हुए श्री देवनानी -
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लंदन में नवरात्रा समापन समारोह में भाग लिया। कालानी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
TagsJaipur देवनानी लंदननवरात्रि समारोहकी शिरकतJaipur Devnani LondonNavratri CelebrationParticipationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





