राजस्थान

Jaipur: पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में लिया विकास कार्यों का जायजा

Tara Tandi
16 Oct 2025 6:59 PM IST
Jaipur: पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में लिया विकास कार्यों का जायजा
x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में भाग लेकर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
सभा में मंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाना और आमजन को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाना है।
मंत्री श्री रावत ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वाेपरि रखी जाए। उन्होंने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, अबाधित बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्मिकों की नियमित उपस्थिति के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं गांवों में सुदृढ़ रूप से उपलब्ध हों।
सभा के दौरान मंत्री श्री रावत ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया कि वे गांव के विकास कार्यों में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करें।
Next Story