राजस्थान
Jaipur: विकास कार्यों से नागरिकों का जीवन स्तर हो रहा बेहतर: मंत्री पटेल
Tara Tandi
24 July 2025 4:41 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान - हरियाळो-राजस्थान’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं लोकार्पण समारोह जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत शिकारपुरा में बुधवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। श्री पटेल ने 63.53 लाख रूपये की लागत के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण को केंद्र में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा हर वर्ग के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुँच रहा है। श्री पटेल ने कहा डबल इंजन की सरकार प्रदेश को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि हर वर्ग के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठा रही है।
श्री राजेश्वर भगवान के 82 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित—
संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा धाम में श्री राजेश्वर भगवान के 82 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। कार्यक्रम में शिकारपुरा धाम के महंत श्री दयाराम महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को मिला।
कृषि एवं किसान कल्याण—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कृषि एवं किसान कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रूपये प्रति वर्ष की गई है।
पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महती आवश्यकता—
श्री पटेल ने कहा पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महती आवश्यकता है, पेड़ों का महत्व हम सभी ने कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के दौरान अनुभव किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान की बदौलत हमारे वन क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिससे न केवल पर्यावरण संतुलन बना है, बल्कि वन्यजीवों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा खेजड़ी जैसे पारंपरिक और पर्यावरण हितैषी वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण—
– विधायक निधि से ग्राम शिकारपुरा में देवासियों के बास में सार्वजनिक वाचनालय निर्माण कार्य- लागत 8 लाख रूपये।
– विधायक निधि से राजस्व ग्राम नई आबादी शिकारपुरा में महादेव जी के स्थान के पास खरंजा निर्माण कार्य- लागत 5 लाख रूपये।
– रा. उ. मा. वि. शिकारपुरा में 3 प्रयोगशाला कक्ष का निर्माण कार्य - लागत 26.54 लाख रूपये।
– रा. उ. मा. वि. शिकारपुरा में 2 कक्षा- कक्ष का निर्माण कार्य - लागत 18.99 लाख रूपये।
– पंचायत भवन (पुराना परिसर) में लाइब्रेरी निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य, लागत 5 लाख रूपये।
TagsJaipur विकास कार्योंनागरिकों जीवन स्तर बेहतरमंत्री पटेलJaipur development workscitizens' standard of living improvesMinister Patelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





