राजस्थान

Jaipur: किसानों के लिए विकास आवश्यक: गजेन्द्र सिंह

Admindelhi1
18 March 2026 11:28 AM IST
Jaipur: किसानों के लिए विकास आवश्यक: गजेन्द्र सिंह
x
"किसानों के लिए गजेन्द्र सिंह का संदेश"

जयपुर: भारतीय किसान संघ देश को खुशहाल बनाना चाहता है, देश खुशहाल तब बनेगा जब पूरे किसान खुशहाल होंगे। यह बात मंगलवार को भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने जयपुर प्रांत की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि किसान संघ में ज़िला कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें युवाओं को आगे लाना चाहिए ।

जयपुर प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि प्रशिक्षण में रात्रि विश्राम होता है तो संगठन के कार्यकर्ता में भी संगठन के प्रति ठहराव आता है । सम्पर्क, संवाद स्थापित होते हैं और संगठन के प्रति स्थायित्व प्रदान होता है। प्रांत महामंत्री डॉ.सांवरमल सोलेट ने कहा कि यदि एक बार कार्यकर्ता मन में ठान लें तो संगठन और मज़बूत हो सकता है । इस मौक़े पर संगठन को मज़बूत करने के लिए गोपाल सिंह नरूका, बृजमोहन सिंह, मोती सिंह, शेर सिंह, शंकर महर्षि को प्रांत कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष कालूराम बाँगड़ा, उपाध्यक्ष कार्यालय मंत्री करण सिंह, प्रांत मंत्री लटूर सिंह, श्रीचंद, प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया आदि मौजूद थे

Next Story