राजस्थान
jaipur : जल संरक्षण की तकनीकों पर प्रगतिशील किसानों को दी विस्तृत जानकारी
Tara Tandi
13 Jun 2025 4:35 PM IST

x
jaipur जयपुर: “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों एवं विभागीय अधिकारियों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यालय उप निदेशक उद्यान सवाई माधोपुर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने जल संरक्षण की उपयोगिता एवं फवारा सिंचाई संयंत्र, ड्रिप सिंचाई संयंत्र एवं मिनी स्प्रिंकलर लगाने पर किसानों को जल संरक्षण की जानकारी प्रदान की। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रगतिशील किसानों एवं जिले के विभिन्न मुख्यालयों से आए कृषि पर्यवेक्षक उद्यान को उद्यानिकी फसलों की नवीन तकनीक के माध्यम से खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कृषि अधिकारी राम प्रसाद मीणा ने विभागीय योजना की जानकारी दी एवं पीएम कुसुम योजना अंतर्गत कॉम्पोनेंट बी के तहत सोलर पम्प सेट स्थापना पर दिए जाने वाले अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में सहायक निदेशक बृजेश कुमार मीणा द्वारा प्राकृतिक खेती मॉडल एवं संरक्षित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित किया गया।
कृषि अधिकारी उद्यान राजेंद्र कुमार बैरवा द्वारा मंच संचालन करते हुए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया और फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि वह अभियान के दौरान क्षेत्र में होने वाली विभिन्न जल संरक्षण गतिविधियों को वंदे गंगा जल संरक्षण पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में ड्रिप संयंत्र एवं सोलर संयंत्र की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उपस्थित प्रगतिशील किसानों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अवलोकन किया गया।
उप निदेशक उद्यान डॉ. हेमराज मीणा एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इसके पश्चात कार्यालय में तुलसी के पौधे का रोपण किया गया।
Tagsjaipur जल संरक्षणतकनीकों प्रगतिशील किसानोंदी विस्तृत जानकारीjaipur water conservationtechniques progressive farmersdetailed information givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





