राजस्थान

Jaipur: बारिश के बावजूद एनएमओ के योग शिविर में दिखा जबरदस्त उत्साह

Admindelhi1
22 Jun 2026 1:27 PM IST
Jaipur: बारिश के बावजूद एनएमओ के योग शिविर में दिखा जबरदस्त उत्साह
x

जयपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) महानगर इकाई की ओर से रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग से निरोग विषय पर आयोजित शिविर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को एकाग्र करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास का संचालन योग गुरु ओम प्रकाश, दीप तनेजा तथा राजा सांखला ने किया। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान वर्षा होने के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ और सभी ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास किया।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डॉ. रमेश अग्रवाल ने योग गुरुओं का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।ए कार्यक्रम में एनएमओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुशील भाटी, डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. विजय दया, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एस. यादव, डॉ. राजकुमार हर्सवाल सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story