राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं
Tara Tandi
30 March 2025 10:43 AM IST

x
Jaipur जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना पर शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की है।
उप मुख्यमंत्री ने वीरता, पराक्रम, कला व संस्कृति की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर उन्होंने गौरवशाली विरासत से समृद्ध प्रदेश को विकसित बनाने की कामना की हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कृति, अतिथि सत्कार, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान है। ऐसी विशेषताओं के बल पर राज्य के निवासी स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में विकसित राजस्थान-विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए देश और प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान देंगे।
इस अवसर पर उन्होंने इस अलौकिक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की हैं।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्रीप्रदेशवासियों दी नव संवत्सरचैत्र नवरात्र शुभकामनाएंJaipur Deputy Chief Ministerwishes the people of the state on New Year and Chaitra Navratriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





