राजस्थान

Jaipur : उप मुख्यमंत्री ने की जल संचय एवं आपदा प्रबन्धन तैयारियों की समीक्षा

Tara Tandi
5 Jun 2025 10:49 AM IST
Jaipur : उप मुख्यमंत्री ने की जल संचय एवं आपदा प्रबन्धन तैयारियों की समीक्षा
x
Jaipur जयपुर । जल संचय एवं आपदा प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से हुई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने जिले में किए गए कार्यों से अवगत कराया।
बैठक में जल संचय, हरियाळो राजस्थान, आपदा प्रबन्धन एवं बाढ़ नियंत्रक के कार्यों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्दे गंगा जल संचय जन अभियान के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निर्धारित समय पर करें। इससे इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी। इसका शुभारम्भ कार्यक्रम राज्य सरकार की गाईड लाईन के अनुसार रहे।
उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के दौरान सम्भावित बाढ़ से बचाव के लिए भी पुख्ता इंतजाम रखें। जिला प्रशासन, नगर निगम तथा अजमेर विकास प्राधिकरण को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। आपदा प्रबन्धन के लिए की गई बजट घोषणाओं के अनुरूप नवीन संसाधनों को भी क्रय करने की कार्यवाही करें। पूर्व में बारिश से क्षतिग्रस्त पुलियाओं तथा सड़कों की मरम्मत करें। निचले क्षेत्रों से जल निकासी की व्यवस्था को बारिश से पहले जांचने की कार्यवाही की जाए। इस प्रकार के स्थानों के पास सुरक्षित आवास के लिए भी भवनों का चिह्निकरण करें।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना, नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. नेहा राजपूत सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story