राजस्थान
Jaipur: उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मेधावी छात्राओं को वितरित की स्कूटी
Tara Tandi
2 April 2025 6:28 PM IST

x
Jaipur जयपुर: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को गंगापुर सिटी के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने होटल द पर्ल , गंगापुर सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लिया। साथ ही मेधावी छात्राओं को सरकार की कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्कूटियों का वितरण किया गया।
विभिन्न विकास कार्यों के किये लोकार्पण:- उप मुख्यमंत्री ने नोन पेचेबल/मिसिंग लिंक परियोजना अन्तर्गत 245 लाख रूपये की लागत से 8.50 किमी लम्बाई की सड़क निर्माण कार्य, शहरी क्षेत्र के स्वायत्त शासन विभाग के विभिन्न सड़को को 161.50 लाख रूपये की लागत से 2.645 किमी लम्बाई सड़क निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 495.34 लाख रूपये की लागत से हैंडपम्प से परिवर्तित पाईप्ड जल योजना अलीगंज एवं 365.68 लाख रूपये की लागत से हैंडपम्प से परिवर्तित पाईप्ड जल योजना मालियों की चौकी का लोकार्पण किया। इसी प्रकार 200 लाख रूपये की लागत से शहरी क्षेत्र में स्वायत्त शासन विभाग की विभिन्न सी.सी. सड़कों का निर्माण कार्य, 800 लाख रूपये की लागत से शहरी क्षेत्र में विभिन्न सी.सी. सड़कों के निर्माण कार्याे का शिलान्यास किया। 49.50 लाख रूपये की लागत से किसान पथ सम्पर्क सड़क एन.एच. 11बी से बड़ा कुआ ग्राम पंचायत खेडली अन्तर्गत कृषि उपज मण्डी समिति गंगापुर सिटी, 544.89 लाख रूपये की लागत से राज्य वित्त आयोग षष्ठम के अन्तर्गत 91 कार्य एवं 507.15 लाख रूपये की लागत से केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत 83 कार्य का लोकार्पण किया।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन - इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग , पर्यटन विभाग , विधुत विभाग, महिला अधिकारिता विभाग , राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लाभार्थियों को सोलर इंडक्शन वितरित किए गए।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जनता के बीच जाकर प्रत्येक कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है सरकार द्वारा बजट घोषणाओं को 80ः से अधिक कार्यों को धरातल पर उतारकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन एव जनप्रतिनिधि सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखें एवं किसी प्रकार की समस्या होने पर सरकार को अवगत करवाएं आपके फ़ीडबैक के आधार पर तत्काल सरकार द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री कहा की सरकार की मंशा अनुरूप ईआरसीपी पीकेसी का पानी जनता तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। राजस्थान में पानी की समस्या के समाधान हेतु सरकार पूरी गंभीरता से कार्य रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। इस दौरान उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जिले में विकास कार्यों की नई सौगात देने पर जनता की ओर से धन्यवाद दिया।
TagsJaipur उपमुख्यमंत्रीविभिन्न विकास कार्योंलोकार्पण मेधावी छात्रावितरित स्कूटीJaipur Deputy Chief Ministervarious development worksinauguration of meritorious studentscooty distributedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





