राजस्थान
Jaipur: उपमुख्यमंत्री ने किया दूदू विधानसभा में 'ग्रामीण सेवा शिविर' शुभारंभ
Tara Tandi
18 Sept 2025 11:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा पर्व पखवाड़ा' के अन्तर्गत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लदाना भोजपुरा, बीचून, मोखमपुरा, साली, गहलोता में अयोजित ग्रामीण सेवा शिविर शुभारंभ किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के गरीब कल्याण की प्रतिबद्धता का परिचायक है। इन शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलेगा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी और अंत्योदय की संकल्पना धरातल पर मूर्त रूप लेगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं पट्टे वितरीत किये।
उपमुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
TagsJaipur उपमुख्यमंत्रीदूदू विधानसभा'ग्रामीण सेवा शिविर शुभारंभJaipur Deputy Chief MinisterDudu Assembly'Rural Service Camp inauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





