राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर
Tara Tandi
30 March 2025 7:39 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री एवं भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने रविवार को वस्त्र नगरी पहुंच सर्वप्रथम क्यारा के बालाजी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के स्मारक पर मूर्ति अनावरण कर डॉ. अंबेडकर के भारतीय संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान को नमन किया।
उपमुख्यमंत्री ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के एल्युमिनी मीट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एमएलवी कॉलेज ने अपनी स्थापना के समय से ही राज्य एवं देश को खेल, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा जगत एवं राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं प्रदान की है।
उन्होंने विद्यार्थियों से भारत की बहुमूल्य संस्कृति को ज़िंदा रखने का संदेश देते हुए प्राचीन रीति रिवाजों के वैज्ञानिक महत्व के बारे में भी बताया। उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशील रूप से प्रत्येक के जीवन में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।
एल्युमिनी मीट कार्यक्रम में सांसद श्री संबित पात्रा के विद्यार्थियों एवं एल्युमिनी के लिए रिकॉर्डेड विशेष संदेश को भी प्रदर्शित किया गया, साथ ही भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, विधायक श्री अशोक कोठारी, कॉलेज प्रोफेसर श्री कश्मीर भट्ट, प्रोफेसर श्री राजकुमार, एकत्रित एल्युमिनी सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवाभीलवाड़ा जिलेएक दिवसीय दौरेJaipur Deputy Chief Minister Dr. Premchand BairwaBhilwara districtone day visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





