राजस्थान

Jaipur : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

Tara Tandi
14 July 2024 5:56 PM IST
Jaipur : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन
x
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुँच कर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। श्री कृष्ण भंडार अधिकारी श्री सुधाकर शास्त्री ने उप मुख्यमंत्री का मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से स्वागत सत्कार किया। उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश के सर्वांगीण कल्याण और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीयजन, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
Next Story