राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने लिया महाराज का आशीर्वाद
Tara Tandi
22 April 2025 12:06 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र अजयनगर, अजमेर में रविवार से पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस ऎतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन में देशभर से धर्मानुरागी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। 41 साधु-साध्वियों के दिव्य सान्निध्य में चल रहे महोत्सव में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा एवं विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पुण्य अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आचार्य वसुंनंदी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर जैन धर्म के तप, त्याग और अहिंसा के मूल्यों की सराहना की। डॉ बैरवा ने श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र के निर्माण और आयोजन को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया तथा जैसवाल जैन समाज को इस भव्य महोत्सव के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के प्रवचनों से जीवन में आध्यात्मिकता की वृद्धि होगी, साथ ही समस्त धर्म प्रेमियों के मन शुद्ध होंगे।
अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने आचार्यश्री वसुंनंदी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि महाराज श्री का आगमन समस्त अजमेर के लिए सौभाग्यशाली होगा।
इस अवसर पर उपमहापौर श्री नीरज जैन, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवामहाराज आशीर्वादJaipur Deputy Chief Minister Dr. Premchand BairwaMaharaj's blessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





