राजस्थान

Jaipur : उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

Tara Tandi
9 July 2024 6:45 PM IST
Jaipur : उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री से उनके कार्यालय में तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान में विकास और प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
Next Story