राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री डॉ ने रामगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर किया शुभारंभ
Tara Tandi
22 Jun 2025 7:21 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को रामगढ़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा आमजन को दी जा रहे चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं दवाइयों की निःशुल्क सुविधाओं के लिए उनकी सराहना की।
श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ एवं विकसित भारत सम्मिलित है। इसके लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे का लगातार सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, रामगढ़ क्षेत्र में भी लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद संपर्क कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प टीबी मुक्त भारत के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
सरकार टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है, इस हेतु टीबी की बीमारी से पीड़ित मरीजों को सरकार द्वारा निःशुल्क दवा के साथ-साथ एक हजार रुपए की नगद सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्रातानुसार लाभार्थी को योजनाओं की लाभांश राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं इसके तहत प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शिविरों में आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने नौगांवा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि फसल नवाचार, डेयरी विकास, मशीनीकरण और उद्यमिता के प्रयासों से किसानों के लिए उच्च आय, क्लाइमेट रेसाइलेंस और बाज़ार तक पहुँच जैसे दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किए जा रहे है।
चिकित्सा शिविर में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा मानवता की सेवा का यह प्रसंशनीय कार्य किया जा रहा है। यह केवल चिकित्सा शिविर नहीं है बल्कि समाज की संवेदना का प्रतीक है जिस से हम एक दूसरे के दुख-सुख में साझेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति एवं महत्वपूर्ण आवश्यकता है, चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है जिससे हर बीमारी का वैज्ञानिक तरीके से इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री का सपना है हमारा भारत स्वस्थ एवं समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून को योग दिवस पर राजस्थान में 1 करोड 27 लाख लोगों ने योगाभ्यास कर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने तथा परिवार को भी जागरूक बनाएं, युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ बनेगा। उन्होंने युवाओं से अच्छे स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने श्री नृसिंह महाराज जी मन्दिर के पावन दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्री डॉरामगढ़ निःशुल्क चिकित्सापरामर्श शिविर शुभारंभJaipur Deputy Chief Minister Dr.Ramgarh free medicalconsultation camp inauguratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





