राजस्थान

Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Admindelhi1
20 May 2026 12:15 PM IST
Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
x
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गणेश पाटोत्सव में हुईं शामिल

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज जयपुर के दिल्ली रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित 15वें श्री गणेश पाटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।

Next Story