राजस्थान

Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में पूजा की

Admindelhi1
6 May 2026 7:45 PM IST
Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में पूजा की
x
"उपमुख्यमंत्री का नाथद्वारा दौरा, श्रीनाथजी के किए दर्शन"

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के सुख, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और आमजन के हित में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नए आयाम स्थापित कर रही है और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

Next Story