राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री बैरवा ने ली वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक
Tara Tandi
15 Jun 2025 3:57 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने जिला परिषद सभागार, उदयपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति जानी और संबंधित विभागों से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री बैरवा के उदयपुर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने अभियान में अब तक हुए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में उदयपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5000 से अधिक इंवेट आयोजित हो चुके हैं जिनमें तकरीबन 7 लाख लोगों की सहभागिता रही।
उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा ने अभियान में जिले की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही आगामी दिनों में और अधिक बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक विशेष सोच के साथ अभियान की शुरूआत की है। वंदे गंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन में आदत के रूप में विकसित करना होगा, तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के लिए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सके।
विभागवार ली जानकारी, दिए निर्देश
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने वन विभाग, पीएचईडी, पंचायतीराज, नगरीय निकाय, शिक्षा, जल संसाधन, विद्युत निगम आदि विभागों के अधिकारियों से अभियान के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जल स्त्रोतों के संरक्षण, आमजन को जागरूक करने संबंधी गतिविधियों, हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण लक्ष्य और उसकी तैयारियों आदि की भी समीक्षा की।उन्होंने आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागों को सतर्क रहकर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
उपेक्षित बावड़ियों-कुओं को सूचीबद्ध कर कराएं जीर्णोद्धार
श्री बैरवा ने नगर निकाय और पंचायतीराज के अधिकारियों को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ऐसी बावड़ियों और कुओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए, जो उपेक्षित हैं। साथ ही कार्ययोजना बनाकर उन पारंपरिक जलस्त्रोतों का जीर्णोद्धार कराकर पुनजीर्वित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने दिलाया संकल्प
बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा ने सभी अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्री बैरवाली वंदे गंगा जल संरक्षणजन अभियानसमीक्षा बैठकJaipur Deputy Chief Minister Bairwatook Vande Ganga water conservationpublic campaignreview meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





