राजस्थान

Jaipur: उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा, शिक्षा से बढ़ेगी क्षेत्र की लड़कियों की प्रगति

Tara Tandi
28 Sept 2025 1:35 PM IST
Jaipur: उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा, शिक्षा से बढ़ेगी क्षेत्र की लड़कियों की प्रगति
x
Jaipur जयपुर । कोटपुतली—बहरोड़ जिले के बर्डोद में राजकीय कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने सम्मिलित होकर नवीन महाविद्यालय का लोकार्पण किया। डॉ बैरवा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
डॉ बैरवा ने बताया कि यह महाविद्यालय न केवल क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि सशक्त, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा जी केन्द्रीय मंत्री व अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव जी, बहरोड़ विधायक श्री जसवंत यादव जी, श्री मोहित यादव जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Next Story