राजस्थान

Jaipur : उपमुख्यमंत्री बैरवा ने विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह पोस्टर का किया विमोचन

Tara Tandi
7 March 2025 7:18 PM IST
Jaipur : उपमुख्यमंत्री बैरवा ने विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह पोस्टर का किया विमोचन
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान ओप्थलमोलोजिकल सोसाइटी द्वारा आगामी 9 से 15 मार्च तक जनजागरूकता हेतु विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। ग्लूकोमा से होने वाली अन्धता से बचाने के लिए प्रदेश के आमजन में जागरूकता लाने की जनता के लिए "ग्लूकोमा जागरुकता पोस्टर" का विमोचन किया गया।
सोसाइटी के सचिव डॉ हर्षल टांक ने बताया कि देश भर में 40 वर्ष की ऊपर की आबादी में करीब 60 से 65 लाख लोग ग्लूकोमा की बीमारी से जूझ रहे हैु। ग्लूकोमा से पीड़ित अधिकांश लोगो को इस बीमारी का पता बहुत देर से चलता है। समय पर बीमारी का पता चल जाने पर इसका आसान उपचार सम्भव है।
सोसाइटी का प्रयास है कि आमजन ग्लूकोमा (कालापानी) के प्रति जागरूक रहें व नियमित रुप से आंखों की जांच करा कर से होने वाले अंधेपन से बच सकते है।
Next Story