राजस्थान
Jaipur: उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर ली बैठक
Tara Tandi
23 Feb 2025 6:37 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री व भीलवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि बजट घोषणाओं के जल्द व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री व राज्य सरकार संवेदनशील है। बजट घोषणाओं के धरातल पर जल्द क्रियान्वयन से आमजन को इसका त्वरित लाभ मिलेगा। अधिकारी जल्द से जल्द इसकी क्रियान्विति करवाना सुनिश्चित करें।
उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री बैरवा रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 2025-26 में की गई बजट घोषणाओ को जल्द क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बजट के तहत की गई समस्त घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए बेहद संवेदनशील हैं तथा बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारकर आमजन को बजट घोषणाओं से लाभान्वित करवाने का ध्येय रखते हैं। उन्होंने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों तथा सचिवों को जिलों में भेज कर बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों जैसे भूमि चिन्हीकरण,भूमि आवंटन जैसे कार्यों में अधिक समय लगता है, के कार्यों में शीघ्रता लाने के लिए निरंतर इसकी मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्रियों तथा सचिवों को निर्देशित किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने बजट में की गई समस्त घोषणाओं का पीपीटी प्रेजेंटेशन देखा तथा विभागों द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन तथा विभागों से बजट घोषणाओं में भूमि चिन्हीकरण तथा आवंटन में किए गए कार्यों को लेकर निर्देश प्रदान किए
श्री बैरवा ने सुशासन के लिए आवश्यक सभी बिंदुओं पर चर्चा की तथा बजट घोषणाओं के साथ ही ई-फाइल प्रणाली, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, सीएमआईएस-मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की क्रियान्विति एवं संकल्प पत्र के बिन्दुओं की क्रियान्विति की समीक्षा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं से आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव श्री विशाल राजन ने कहा कि जिला प्रशासन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या जिनका राज्य स्तर से निवारण होना है उन्हें जल्द अवगत करवाये।
जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव को गत बजट 2024-25 घोषणाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी व बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के धरातल पर जल्द से जल्द क्रियान्विति के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि के चिन्हीकरण, आवंटन सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में लाभ वितरण कार्यक्रम में लगाई गई विभिन्न योजनाओं की स्टॉल्स का किया अवलोकन, लाभार्थियों को किया लाभ वितरण—
उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित लाभ वितरण कार्यक्रम मे विभिन्न योजनाओं की लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया। चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, समाज कल्याण सहित कुल 18 विभागों की स्टॉल्स लगाई गई।
उप मुख्यमंत्री ने स्टॉल्स का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली साथ ही जिले के चिकित्सा, सामाजिक पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ व मेधावी छात्राओं को स्कूटिया वितरित की गई।
बैठक में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक श्री अशोक कोठारी, मांडल विधायक श्री उदयलाल भडाणा, आसींद विधायक श्री जब्बर सिंह, मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल, जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, महापौर श्री राकेश पाठक, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ओमप्रकाश मेहरा व श्रीमती प्रतिभा देवतिया, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी नगर विकास न्यास सचिव श्री ललित गोयल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur उप मुख्यमंत्रीजिले के प्रभारी मंत्रीबजट घोषणाक्रियान्वयन लेकर ली बैठकJaipur Deputy Chief MinisterMinister in charge of the districtheld a meeting regarding budget announcement and implementationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





