राजस्थान
Jaipur: प्रदेश में ग्राम पंचायतों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के परिसीमन
Tara Tandi
3 March 2025 4:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डो का परिसीमन एवं पुनर्गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि यह पुनर्गठन योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र को संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके।
पंचायती राज मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले विधायक श्री सुखवंत सिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायती राज मंत्री ने बताया कि पंचायत राज अधिनियम 1994 के तहत विभाग द्वारा 10 जनवरी 2025 को पंचायत पुनर्गठन बाबत आदेश जारी कर दिये है। विधानसभा क्षेत्र रामगढ में उक्त आदेशानुसार पुनर्गठन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
TagsJaipur प्रदेश ग्राम पंचायतोंजिला परिषदपंचायत समिति परिसीमनJaipur State Gram PanchayatsDistrict CouncilPanchayat Committee Delimitationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





