राजस्थान

Jaipur: निगम चुनाव में आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई

Admindelhi1
9 Feb 2026 7:58 PM IST
Jaipur: निगम चुनाव में आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई
x

चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस ने पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में चुनाव के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बात सामने आई कि विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने में दावेदारों को परेशानी आ रही है। चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने भी चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नये दावेदारों को आवेदन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों निगमों के लिए अगले आदेश तक आवेदन प्राप्त करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई अंबाला, सोनीपत और पंचकूला के जिला प्रधानों की बैठक में सह प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल गुडधे भी शामिल हुए।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में सोनीपत, फिर अंबाला और उसके बाद पंचकूला नगर निगमों का चुनाव लड़ने के दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। इन दावेदारों के बारे में जिलाध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व सह प्रभारियों को सौंपी। बैठक में तय हुआ कि रेवाड़ी नगर परिषद समेत बाकी शहरी निकायों का चुनाव सिंबल पर लड़ना है अथवा नहीं, यह फैसला वहां की लोकल जिला इकाइयां करेंगी। फिलहाल तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों के चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ने वाली है। राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस जल्दी ही पेंशन कटने के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 फरवरी से आरंभ हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने का काम करेंगे। पूरे राज्य में राशनकार्ड और पेंशन काटी जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। इन सभी मुद्दों पर 19 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चर्चा कर अगले दिन से आरंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

Next Story