
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत जिला परिषद सभागार सीकर में शनिवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीकर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम में उपस्थित नवचयनितों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम करने की एक पहल की है। इसको लेकर रोजगार उत्सव के रूप में मनाया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक 67 हजार नियुक्ति दी गई है।राजस्थान में शनिवार को 8 हजार युवक-युवतियों को नौकरी के नियुक्ति-पत्र दिए गए हैं। वहीं सीकर जिले में 370 युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए गए हैं। उन्होंने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से लाभार्थियों को ट्राई साइकिल एवं श्रवण यंत्र कीट वितरित किए गए।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास अधीक्षक पद पर 9 नियुक्तियां की गई है। इसके अलावा 10 आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति-पत्र, चिकित्सा विभाग की एएनएम,फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
TagsJaipur रविवारसांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनJaipur SundayCultural Program Organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





