राजस्थान

Jaipur: सीएसटी टीम ने अवैध हथियार के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
7 Sept 2024 1:57 PM IST
Jaipur: सीएसटी टीम ने अवैध हथियार के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया
x
अवैध हथियार जयपुर शहर में बेचने की फिराक में थे

जयपुर: सीएसटी टीम ने सिंधी कैम्प थाना इलाके में अवैध हथियार के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आरिज खान मूलत: माणक्यपुरी दिल्ली बाईपास रोड मानबाग जयपुर का मूल निवासी है एवं साथी आफताब खान मूलत: छबड़ा बारां का मूल निवासी है, जो नाई की थड़ी में किराए के मकान में रहता है।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अवैध हथियार देवली टोंक में व्यापारियों से छीने थे और जयपुर शहर में बेचने की फिराक में थे।

Next Story