राजस्थान
Jaipur: 'नमो युवा रन' में उमड़ा जन सैलाब, युवाओं में दिखा उत्साह
Tara Tandi
22 Sept 2025 4:14 PM IST

x
Jaipur जयपुर । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रविवार को कोटा जिले के नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से ‘नमो युवा रन- नशामुक्त भारत के लिए’ दौड़ का शुभारंभ किया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी का संदेश है।
श्री बिरला ने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इसमें सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा फिटनेस और खेलों को दें। यही आदत भविष्य में स्वस्थ समाज और मजबूत भारत की नींव बनेगी।
नशामुक्त भारत की ओर कदम—
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करता है, जबकि खेल और अनुशासन जीवन को नई दिशा देते हैं। इस युवा रन का संदेश है कि हम सभी मिलकर नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं तो यह केवल खेल आयोजन नहीं होता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प की बुलंद आवाज बन जाता है।
स्वदेशी अपनाएं युवा—
श्री बिरला ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और जीवन में सेवा भाव रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम फिट रहेंगे, स्वदेशी अपनाएंगे और समाज सेवा में योगदान देंगे तो भारत अवश्य नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।
फिटनेस को जीवनशैली बनाएं—
विधायक श्री संदीप शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के बिना बड़ा लक्ष्य संभव नहीं। नमो युवा रन इसी सोच का उत्सव है। यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस को जीवन शैली बनाने का सामूहिक संकल्प है। नियमित खेल, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवन ये चार आदतें हर युवा को अपनानी चाहिए। दौड़ की प्रत्येक कदमताल हमें याद दिलाती है कि आत्म-अनुशासन, समय पालन और टीम स्पिरिट से हम व्यक्तिगत सफलता को सामाजिक परिवर्तन में रूपांतरित कर सकते हैं।
TagsJaipur नमो युवा रनउमड़ा जन सैलाबयुवाओं दिखा उत्साहJaipur Namo Yuva Runhuge crowd gatheredyouth showed enthusiasmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





