राजस्थान

Jaipur: सड़क पार करना पड़ा भारी, एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत

Admindelhi1
5 July 2026 11:42 AM IST
Jaipur: सड़क पार करना पड़ा भारी, एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत
x
"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मातम"

जयपुर: नारायण विहार थाना क्षेत्र में कार टच होने के मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। कार सवारों की मारपीट से बचने के लिए सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वाहन उसके ऊपर

थानाधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि मृतक की पहचान मानसरोवर के मांग्यावास निवासी अतुल मंडल (24) के रूप में हुई है। वह कंप्यूटर डिजाइनिंग का कार्य करता था। परिजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अतुल ने कुछ दिन पहले ही नारायण विहार क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। वह अपनी ब्रेजा कार से रेस्टोरेंट से घर लौट रहा था।

वहीं रास्ते में वंदे मातरम रोड स्थित नारायण पेट्रोल पंप के पास कार बैक करते समय उसकी गाड़ी पीछे खड़ी एक अन्य कार से टच हो गई। इस बात से नाराज दूसरी कार में सवार लोगों ने उसका पीछा कर वाहन रुकवाया और नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से बचने के लिए अतुल सड़क पार कर भागने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और एसयूवी उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मारपीट करने वाले कार सवार और एसयूवी चालक दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अतुल को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा फरार कार सवारों और एक्सयूवी चालक की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Next Story