राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल बागडे से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की शिष्टाचार भेंट

Tara Tandi
30 April 2025 2:27 PM IST
Jaipur: राज्यपाल बागडे से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की शिष्टाचार भेंट
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने राजभवन पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच देश की सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक विषयों सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
राजभवन में संपन्न इस भेंटवार्ता के दौरान दोनों राज्यपालों ने अपने-अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा राज्यों के विकास में राज्यपाल की भूमिका, संविधान सम्मत दायित्व और समावेशी विकास पर विचार विमर्श किया। चर्चा में देश की वर्तमान परिस्थितियों, राज्यों में शैक्षणिक उन्नति, युवाओं की भूमिका और नीति-निर्माण से जुड़ी बातों पर भी संवाद हुआ।
शिष्टाचार भेंट के इस अवसर को दोनों नेताओं ने आपसी सौहार्द और संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
Next Story