राजस्थान

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट

Tara Tandi
24 Sept 2024 3:02 PM IST
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुलाकात की। श्री वैष्णव की मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की। इस दौरान सांसद श्रीमती मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं।
Next Story