राजस्थान

Jaipur: विद्युत भवन जयपुर में 25 मई को जेई इलेक्ट्रिकल की काउंसलिंग, अंतिम सूची घोषित

Tara Tandi
23 May 2025 4:51 PM IST
Jaipur: विद्युत भवन जयपुर में 25 मई को जेई इलेक्ट्रिकल की काउंसलिंग, अंतिम सूची घोषित
x
Jaipur जयपुर । राज्य के विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 218 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 24 पद, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 112 पद, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 47 पद और जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 35 पद शामिल है। उत्पादन निगम के विद्युत गृहों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन तय करने में पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिए रविवार, 25 मई 2025 को विद्युत भवन, जनपथ, जयपुर में काउंसलिंग आयोजित की जायेगी। काउंसलिंग के पश्चात् चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिये जायेंगें।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरा लाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य सरकार की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभियन्ता संवर्ग के 271 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 30 जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगें गये थे। अभियन्ता संवर्ग के पदों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा 11 और 12 अप्रेल 2025 को राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल), कनिष्ठ अभियन्ता (सी एण्ड आई/कम्युनिकेशन), कनिष्ठ अभियन्ता (फायर एण्ड सेफ्टी) एवं कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर काउंसलिंग के पश्चात् सम्बन्धित विद्युत निगमों द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किये जा चुके हैं।
श्री नागर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के भर्ती प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूरा करने के संकल्प के तहत गुरूवार 22 मई को कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 218 पदों का भी अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्युत निगमों की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन प्रक्रिया के पश्चात् मात्र 3 माह के अल्प समय में ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दस्तावेजों के सत्यापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये हैं
Next Story