राजस्थान

Jaipur: अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
3 May 2026 10:25 AM IST
Jaipur: अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई
x
"पुरानी इमारत तोड़कर निर्माण पर विवाद"

जयपुर: संभागीय आयुक्त और प्रशासक नगर निगम वी. सरवण कुमार ने शनिवार काे वाॅल सिटी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा पुरानी हवेलियाें का भी माैका निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने नाटाणियों के रास्ते में जर्जर नाटाणियों की हवेली, चौडा रास्ता बाजार के नमकीन वाली गली में लडी वालो का रास्ता, सौखियों का रास्ता में जर्जर हैरिटेज हवेलियों को बिना अनुमति के ध्वस्तीकरण देख कर नाराजगी जाहिर की और अवैध ध्वस्तीकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त ने हैरिटेज वॉल क्षेत्र की गलियों में काफी मात्रा में कचरा, मलबा, प्लास्टिक थैलियां आदि देखकर सफाई व्यवस्था के लिए फटकार लगाई। हैरिटेज वॉल सिटी में अवैध निर्माणों के खिलाफ आवश्यक व सख्ती से विधि अनुरूप कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रवीन कुमार, डीटीपी राजेश शर्मा, उपायुक्त बिजेन्द्र सिंह एवं उपायुक्त सीमा चौधरी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इधर, लडी वालो का रास्ता, चाैडा रास्ता जयपुर के मकान नम्बर 1745 के भवन स्वामी काे पुरानी हवेली को बिना अनुमति ध्वस्त कर निर्माण करने को लेकर पूर्व में समय-समय पर नोटिस जारी किये गये थे। जिसका असर नही लेने के कारण शनिवार को जोन उपायुक्त के नेतृत्व में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 (7) एफ के तहत् सीजर की कार्रवाई की गई व अन्य भवनों को भी सख्ती से निर्माण कार्य बन्द करवाया गया।

Next Story