राजस्थान

Jaipur: 500 बच्चों को कॉपी-किताब और स्टेशनरी बांटी

Admindelhi1
23 Aug 2024 2:08 PM IST
Jaipur: 500 बच्चों को कॉपी-किताब और स्टेशनरी बांटी
x

जयपुर: फोर्टी महिला विंग ने सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी का नाका के सहयोग से 'संस्कार से शिक्षा' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित 500 बच्चों के लिए फोर्टी वूमेन विंग की ओर से कॉपी-किताबें, स्टेशनरी, खाने-पीने का सामान और स्कूल का फर्नीचर जैसे अलमारी, कुर्सियां ​​आदि दान में दिए गए।

इस अवसर पर डाॅ. अलका गौड़ (अध्यक्ष), ललिता कुच्छल (सचिव), सोनिया बड़ाया, उषा अग्रवाल, वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Next Story